Posts

Showing posts from April, 2017

क्या युवाओं को राजनीति को एक वृत्ति (करियर) के रूप में देखना चाहिए

" लगभग  हर  एक  चीज  जो  महान  है  युवाओं  द्वारा  की  गयी  है| ."                                                                            - बेंजामिन  डिस्रेलि                    पूर्व ब्रितानी प्रधानमंत्री के उपर्युक्त विचार दर्शाते हैं की युवावस्था वह समय है जब व्यक्ति के पास महान परिवर्तनों को लाने की शक्ति होती है | युवा उस वायु के सामान है जो अपने वेग से समाज , राजनीति  और दुनिया को बदलने की क्षमता रखती है | युवाओं में वह ओज होता है जो उन्हें नए विचारों के प्रति सजग रखता है और उनके पास अतीत से सीखने की काबिलियत भी होती है |  जब युवा राजनीति में आते हैं तो नव परिवर्तन की धारा बहती है और नयी सोच का निर्माण होता है |                     इतिहास गवाह है जब जब कोई युवा पूरे मनोवेग से किसी संकल्प प्राप्ति हेतु निकला तो उसका रास्ता कोई नहीं रोक पाया | लघभग २३०० वर्ष पहले दुनिया ने युवा सिकंदर की अद्भुत विजय को देखा  जो मकदूनिया से चलकर हिन्दुकुश पर्वत को  लांघ गया था | उसी के समकालीन कौटिल्य शिष्य चन्द्रगुप्त मौर्य ने शक्तिशाली मगध शासक 'घनानंद' को हरा द

श्रम बल में महिलाओं का कम और स्थिर भाग : एक विसंगति या आर्थिक सुधारों का परिणाम

                                  "किसी भी राष्ट्र की उन्नति या अवनति उसकी                                   स्त्रियों की उन्नति या अवनति पर निर्भर होती है | "                                                                                              - अरस्तु        अरस्तु का यह कथन दिखाता है की देश की महिलाएं देश के लिए क्या मायने रखती हैं | महिलाएं किसी भी देश की नींव होती है जिनपर परिवार से लेकर समाज तक की वृहत जिम्मेदारी होती है | महिलाएं बेटी , बहन, पत्नी और माँ के रूप में जहाँ पुरुषों को सहयोग देती हैं वहीँ वह समाज में नव पीढ़ी की रचनाकार और उसके मूल्यों  की पोषिका भी होती हैं | आधुनिक भारत में भी महिला सशक्त रूप में उभर कर सामने आ रही है , आज महिलाओं की भागीदारी हर छेत्रों में देखी जा सकती है | महिलाएं घर गृहस्थी के साथ साथ व्यावसायिक छेत्रों में भी पुरुषों क साथ कंधे से कन्धा मिला आगे बढ़ रही है  |                    महिलाओं की यह उन्नति लेकिन कुछ हद में ही हुई है , अभी  महिलाओं का संस्थात्मक रूप में विकास नहीं हुआ है जो की हमारे देश के लिए चिंता का